राजस्थान में एक रेल हादसे की खबर है। सवाई माधोपुर में यह रेल हादसा हुआ है। यहां एक पार्सल यान पटरी से उतर गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है।
सवाई माधोपुर में रेल हादसा
ये भी पढ़ें- Train Derail: फिर बेपटरी हुई ट्रेन, नागपुर में मुंबई एलटीटी-श्रीनगर एक्सप्रेस दो डिब्बे पटरी से उतरे -Video
कब हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार मेन लाइन से लूप लाइन पर लेते वक्त यह हादसा हुआ है। ट्रेन के इंजन से तीसरा डिब्बा पटरी से उतर गया।गाड़ी गंगापुरसिटी से सवाई माधोपुर की तरफ आ रही थी। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक बी केबिन के पास यह हादसा हुआ है।
एक दिन पहले यूपी में हादसा
इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गये। हालांकि, इससे जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई। मेरठ में सिटी स्टेशन रेलवे यार्ड जा रही एक मालगाड़ी बेपटरी हो गयी। मुरादाबाद रेलवे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शुक्ला ने मेरठ की घटना की पुष्टि करते हुए 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शंटिंग के दौरान मालगाड़ी की एक बोगी के दो चक्के आज सुबह करीब 9:10 बजे सिटी स्टेशन पर पटरी से उतर गये।
