ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: हिज्बुल्लाह के एक और बड़े कमांडर को इजराइल ने दिया उड़ा ,लखनऊ के कई होटलों को बम की धमकी,मेक्सिको में खाई में गिरी बस, अब तक 24 की मौत
ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "हमें उम्मीद है कि डेमचोक और देपसांग जैसे इलाकों में 31 अक्टूबर, 2020 से पहले की गश्त व्यवस्था वापस आ जाएगी। इसमें कुछ समय लगेगा।" वहीं इजराइली वायुसेना ने एक और सफलता हासिल की है। इजराइली वायुसेना के हमले में हिज्बुल्लाह के एक और बड़े कमांडर की मौत हो गई है। इससे पहले इजराइली वायुसेना के हमले में हिज्बुल्लाह के चीफ समेत कई बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं उधर गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल भेज कर होटल को बम से उड़ाने की दी गई है। लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्चून, लेमन ट्री, होटल मैरियट समेत कई होटलों को धमकी मिली है। इसके बाद आनन-फानन में होटल संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी वहीं बेहद प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है वहीं उनके बेटे अभिनव ने एक वीडियो जारी कर ताजा अपडेट दिया है उधर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा था। जिस पर नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में शायद पहली बार किसी को लीगल नोटिस दिया हैआगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरें...
ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: हिज्बुल्लाह के एक और बड़े कमांडर को इजराइल ने दिया उड़ा ,लखनऊ के कई होटलों को बम की धमकी,मेक्सिको में खाई में गिरी बस, अब तक 24 की मौत
