Sehore Madhya Pradesh Road Accident CCTV: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है, जिसकी CCTV फुटेज सामने आया है। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अनियंत्रित गति से आ रही कार के ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।
जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया,हादसे का सीसीटीवी जमकर वायरल हो रहा है,कार ड्राइवर अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
इस घटना का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कार चालक ने गलत दिशा में कार चलाई, जिसके कारण बाइक सवार युवक कार से टकरा गए। हादसे में 2 युवक घायल हुए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है, घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई हालांकि अभी तक पुलिस कार का पता नहीं लगा सकी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
