कोरियाई नागरिक को भी नहीं छोड़ा: Delhi ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वसूले 5000, Video Viral होने के बाद सस्पेंड

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 10:50 AM IST

Delhi Traffic Police Viral Video: दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कोरियाई नागरिक से बिना रसीद 5000 का जुर्माना वसूला, तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मी ने अपने बचाव में कहा है कि वो चालान की रसीद देने ही जा रहा था, इतने में कार चालक वहां से चला गया।

Delhi Traffic Police News: करप्शन के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का पर्याय देते हुए कोरियाई नागरिक से बिना रसीद 5000 का जुर्माना वसूलने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने एक कोरियाई नागरिक से बिना रसीद दिए जुर्माना वसूला। इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे।

Delhi Police

कोरियाई नागरिक से बिना रसीद जुर्माना वसूलने वाला ट्रैफिक पुलिसकर्मी सस्पेंड। (तस्वीर- ट्विटर)

पुलिसकर्मी महेश चंद ने अपनी सफाई में क्या कहा?

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी सस्‍पेंड हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पहचान महेश चंद के रूप की गई है। जानकारी के मुताबिक कोरियाई नागरिक ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। जिसके बाद उसे पुलिसकर्मी ने रोका और 5 हजार रुपये का जुर्माना भरने के लिए कहता है। हालांकि शख्स ने पुलिसकर्मी के सामने 500 रुपये की पेशकश की।

End of Feed