Top Headlines @2PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मध्य प्रदेश के एक और केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में पंचायती राज दिवस सम्मेलन को संबोधित किया तो वहीं केरल में कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। वहीं सूडान में फंसे करीब तीन हजार भारतीयों को बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ऐसे हालात में INS सुमेधा और सी-130 देवदूत बनकर सामने आए हैं। उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन 2024 में जुट गए हैं। वह आज ममता बनर्जी व अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया के प्रमुख समाचार...
आज के प्रमुख समाचार
