'Too Tired...' राहुल गांधी के वियतनाम दौरे का Video शेयर कर BJP ने कसा तंज, कहा- झूठ फैलाकर थक गए तो छुट्टी पर निकल गए

कांग्रेस के नेतृत्व में CEC ज्ञान कुमार के खिलाफ 'SIR' (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच, BJP ने राहुल गांधी की कथित वियतनाम यात्रा पर तंज कसा है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर उन पर निशाना साधा। BJP का यह तंज ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं।

RAHUL GANDHI TOUR

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी

BJP ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कथित तौर पर राहुल गांधी को वियतनाम जाने वाली फ्लाइट में देखा जा सकता है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए BJP ने कहा कि वे 'झूठ फैला-फैलाकर' थक गए होंगे, इसलिए ब्रेक पर चले गए हैं।

End of Feed