टमाटर की कीमत कैसे होगी कम? सरकार ने सदन में बताया फॉर्मूला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2023, 05:50 PM IST

Tomato Price Update: सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में टमाटर की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद जताई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से अधिक आपूर्ति के बाद टमाटर की कीमतों में गिरावट की उम्मीद है।

Tomato Prices Expected To Decline: टमाटर की बढ़ती कीमत से हर कोई परेशान है। इस बीच सरकार ने ये उम्मीद जताई है कि जल्द टमाटर के दाम कर हो सकते हैं। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नई फसल की अधिक आपूर्ति के साथ टमाटर की खुदरा कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। मानसून की बारिश और अन्य कारणों से आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने के कारण देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200-250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

Tomato Price

सरकार ने टमाटर की कीमतों में गिरावट की उम्मीद जताई।

टमाटर की कीमतों में कैसे और कब आएगी गिरावट?

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, 'महाराष्ट्र में नासिक, नारायणगांव और औरंगाबाद क्षेत्र तथा मध्य प्रदेश से भी नई फसल की आवक बढ़ने से टमाटर की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।' उन्होंने कहा, 'टमाटर की कीमतों में मौजूदा वृद्धि किसानों को अधिक टमाटर की फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है, जिससे आने वाले महीनों में कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है।'

End of Feed