'आज की नई दुनिया को एक नए संयुक्त राष्ट्र की जरूरत...', ऐसा क्यों बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह?

International Conference of Chief Justices: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस नई दुनिया के लिए एक नए संयुक्त राष्ट्र की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की नई दुनिया को एक नए संयुक्त राष्ट्र और नई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता है।

International Conference of Chief Justices: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस नई दुनिया के लिए एक नए संयुक्त राष्ट्र की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की नई दुनिया को एक नए संयुक्त राष्ट्र और नई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इजराइल-हमास, यूक्रेन-रूस और अफ्रीकी देशों में जारी संघर्षों में संयुक्त राष्ट्र से "अधिक मजबूत" भूमिका निभाने की उम्मीद है।

Rajnath Singh

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो साभार: @rajnathsingh)

राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में सिटी मोंस्टोरी स्कूल की ओर से आयोजित "विश्व के प्रधान न्यायधीशों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन" को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष जारी हैं, जिनमें इजराइल-हमास संघर्ष, यूक्रेन-रूस युद्ध और सूडान समेत अफ्रीका के कई क्षेत्रों में जारी मानवीय संकट शामिल है।

End of Feed