Today Earthquake: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप आया है। भूकंप के कारण सिंगरौली की धरती इस महीने में दूसरी बार हिली है। सिंगरौली में भूकंप के झटके बाद लोग डर गए और घरों से बाहर निकल गए।
सिंगरौली में भूकंप
कितनी थी तीव्रता
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सिंगरौली में आए भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। जो 31 दिसंबर 2023 यानि कि रविवार को 2 बजकर 33 मिनट पर आया। इससे पहले 26 दिसंबर को भी सिगरौली में भूकंप आया था। 26 दिसबंर को भूकंप की तीव्रता 3.3 थी।
जान माल की नुकसान नहीं
राहत की बात रही की इस भूकंप में झटके की तीव्रता कम थी, जिसके कारण जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि एक सप्ताह के अंदर दो झटके लगने से लोग के बीच दहशत का माहौल है।
यहां भी लगे झटके
एमपी के सिंगरौली के साथ-साथ इस भूकंप के झटके बैढ़न, देवसर, माडा, चितरंगी समेत कई जगहों पर महसूस किए गए। भूकंप के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
इंडोनेशिया में भी भूकंप
इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र पापुआ में रविवार तड़के शक्तिशाली भूकंप आया, लेकिन गंभीर क्षति या हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि 6.5 तीव्रता का भूकंप पापुआ प्रांत की राजधानी जयापुरा के उपजिला अबेपुरा से 162 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केंद्रित था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी।
