भारत में शांति लानी है तो पाकिस्तान से संबंध बेहतर करना जरूरी, बोले फारूक अब्दुल्ला

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 13, 2022, 08:21 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर कहा कि हमें पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर नहीं होंगे तब भारत में शांति नहीं आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम देशद्रोही नहीं हैं।

दिल्ली में एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक हमारे पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध नहीं होंगे तब तक हम भारत में कभी भी शांति नहीं देख पाएंगे। हम मुसलमानों को आगे बढ़ते हुए नहीं देख पाएंगे क्योंकि मुसलमानों को देशद्रोही माना जाता है। हम देशद्रोही नहीं हैं, हम भारतीय हैं, किसी और की तरह अच्छे हैं।

End of Feed