TMC के कीर्ति आजाद लोकसभा में ई-सिगरेट पी रहे थे, BJP ने लगाया आरोप, टीएमसी भड़की

पश्चिम बंगाल के भाजपा सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संसद के अंदर ई-सिगरेट का सेवन करने का आरोप जिस टीएमसी सांसद पर लगाया गया है, वह कोई और नहीं बल्कि कीर्ति आजाद हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आजाद ने लोकसभा में ई-सिगरेट पी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन में इस मुद्दे को उठाया था और एक अज्ञात टीएमसी सांसद के खिलाफ अध्यक्ष के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके कुछ दिनों बाद यह आरोप लगाया गया। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे आरोप लगाने से पहले उन्हें घटना का पूरा वीडियो फुटेज जारी करना चाहिए।

kirti azad

BJP का आरोप, कीर्ति आजाद पी रहे संसद में ई-सिगरेट (PTI)

अमित मालवीय ने दिखाया कीर्ति आजाद का वीडियो

End of Feed