गडकरी की तरह सभी मंत्री हों तो देश का हो जाए उद्धार, टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने जमकर की तारीफ

नितिन गडकरी मोदी सरकार के ऐसे कुछ मंत्रियों में शामिल हैं जिनके काम की विरोधी पक्ष भी दिल खोलकर तारीफ करता है। ऐसा ही नजारा लोकसभा में दिखा।

Kirti Azad Praised Nitin Gadkari: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यों की सराहना करते हुए लोकसभा में कहा कि अगर सरकार के सभी मंत्री उनकी तरह हो जाएं तो देश का उद्धार हो जाएगा। आजाद ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए यह टिप्पणी की।

सांसदों ने मेजें थपथपाईं

पश्चिम बंगाल के वर्धमान दुर्गापुर से लोकसभा सदस्य आजाद ने कहा, वह (गडकरी) जिस तरह से काम करते हैं, उसके लिए केवल मैं नहीं, पूरा सदन उनका कायल है। काश बाकी मंत्री भी ऐसे ही हो जाएं तो देश का उद्धार हो जाए। उनके इस कथन के बाद कई सदस्यों ने मेजें थपथपाईं।

End of Feed