'सच्चाई हमेशा नहीं दबेगी', फालता काउटिंग के बाद अभिषेक बनर्जी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप; CCTV ऑडिट की उठाई मांग

Falta Repoll Results: तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को फालता विधानसभा पुनर्मतदान के नतीजों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

Falta Repoll Results: तृणमूल कांग्रेस (TMC) महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को फालता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान की मतगणना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार को दोपहर 3:30 बजे तक सभी 21 राउंड की गिनती पूरी कर ली गई, जबकि 4 मई को इसी समय तक केवल 2 से 4 राउंड की मतगणना ही हो सकी थी। इस अंतर को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा गया है।

Abhishek Banerjee

तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)

EC पर जमकर बरसे अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग को घेरते हुए आरोप लगाया कि पिछले 10 दिनों में फालता विधानसभा क्षेत्र से हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद पार्टी कार्यालयों में खुलेआम तोड़फोड़ की गई।

End of Feed