TMC में बगावत पर एक्शन! 10 बागी विधायकों को विधानसभा सचिवालय का नोटिस, जवाब तलब

पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को TMC के बागी गुट से जुड़े 10 विधायकों को नोटिस जारी किए। ममता बनर्जी के गुट ने अयोग्यता की अर्जी दाखिल की थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को TMC के बागी गुट से जुड़े 10 विधायकों को नोटिस जारी किए। ममता बनर्जी के गुट ने अयोग्यता की अर्ज़ी दाखिल की थी, जिससे पार्टी के अंदर सत्ता के लिए चल रही कड़वी लड़ाई अब औपचारिक कार्यवाही में बदल गई है।ये नोटिस विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी और नौ अन्य विधायकों-अरूप रॉय, फिरहाद हकीम, संदीपन साहा, अखरुज़्ज़मां अंसारी, शिउली साहा, सबीना यास्मीन, बिप्लब मित्रा, जावेद खान और रथिन घोष को जारी किए गए।

tmc rebel mla

विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी (फाइल फोटो)

विधानसभा सूत्रों ने बताया कि उनसे सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।यह मामला मंगलवार देर रात तब सामने आया जब अंसारी ने नोटिस मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हम पार्टी के भीतर इस मामले पर चर्चा करेंगे और समय पर उचित जवाब देंगे।'

End of Feed