Independence Day 2024: बस्तर के 13 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, तो दिल्ली में 11वीं बार PM Modi करेंगे ध्वजारोहण

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में गुरुवार को पीएम मोदी ध्वजारोहण करेंगे, तो छत्तीसगढ़ के बस्तर के 13 गांवों में पहली बार तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसे देखते हुए जवानों को तैनात किया गया है।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी और स्नाइपर तैनात किए गए हैं तथा छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 13 गांवों में सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां गुरुवार को पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। पुलिसकर्मियों ने बुधवार को पंजाब में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की और ‘फ्लैग मार्च’ किया, जबकि केंद्रीय सुरक्षा बलों ने त्रिपुरा में कड़ी निगरानी रखी।

pm modi Flag hoisting event

फाइल फोटो।

पीएम मोदी 11वीं बार करेंगे ध्वजारोहण

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार 11वें साल लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके मद्देनजर 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और 3,000 यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को वीवीआईपी इलाकों में ‘मॉक ड्रिल’ की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों की सुरक्षा के लिए रणनीतिक स्थानों पर स्नाइपर, विशिष्ट स्वाट कमांडो, पतंग पकड़ने वाले और शार्पशूटर तैनात किए जाएंगे।

End of Feed