देश

Independence Day: कब और कहां देखें लाल किले से ध्वजारोहण का कार्यक्रम? जानिए सबकुछ

Independence Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) गुरुवार सुबह लाल किले पर ध्वजारोहण करेंगे। अगर आप वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं तब आप इस कार्यक्रम को कैसे और कहां देखेंगे। आइए, इसके बारे में जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे इस कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकते हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुवार सुबह पीएम मोदी करेंगे ध्वाजारोहण।
  • देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
  • इस कार्यक्रम को देशभर में देखा जा सकेगा।

Independence Day: भारत अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में आजादी के जश्न को मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह लाल किले पर ध्वजारोहण करेंगे। ऐसे में कई लोगों का मन होता है कि इस दृश्य को पास से देख सके, लेकिन किसी कारणवश वह लाल किले तक नहीं पहुंच पाते हैं और लोगों की संख्या भी सीमित होती है, तो आज हम आपको बताते हैं कि जब पीएम मोदी गुरुवार को 11वीं बार ध्वजारोहण करेंगे, तो आप उस पल को कहां, कब और कैसे देख सकते हैं।

कहां देखें ध्वजारोहण कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह लाल किले पर ध्वजारोहण और देशवासियों को संबोधित करेंगे, जिसे आप अपने घर में लगे टीवी, मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य डिवाइस पर देख सकते हैं। अब सवाल है कि पीएम मोदी कितने बजे ध्वजारोहण करेंगे, तो घबराइए मत। हम आपको इसके बारे में भी जानकारी देते हैं कि पीएम मोदी कितने बजे ध्वजारोहण करेंगे।

pm modi Flag hoisting event

pm modi Flag hoisting event

पीएम मोदी कितने बजे करेंगे ध्वजारोहण?

बता दें कि 15 अगस्त यानी गुरुवार को पीएम मोदी 7.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सात बजकर 33 मिनट पर वह लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे। फिर उनके संबोधन के बाद करीब साढ़े आठ बजे राष्ट्रगान किया जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति होगी। बता दें कि समारोह के दौरान कुछ अन्य कार्यक्रम भी होते हैं।

कैसे उठाएं कार्यक्रम का लुत्फ?

हमने आपको बताया कि ध्वजारोहण के कार्यक्रम को आप कितने बजे और कहां देख सकेंगे। हालांकि, इसके बाद भी आपके मन में यह सवाल उठ सकता है कि इस भव्य कार्यक्रम को कैसे देखे, तो उसका भी समाधान है। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम को टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता है। अगर आप टीवी पर इस कार्यक्रम को देखना चाहते हैं तो आप इसे दूरदर्शन और विभिन्न न्यूज चैनलों पर देख सकते हैं। अगर आप टीवी के पास नहीं हैं तो अपने मोबाइल या लैपटॉप में यूट्यूब के जरिए डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, पीएम मोदी के चैनलों पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप एक्स पर पीआईबी और दूरदर्शन के हैंडल पर भी इसका अपडेट ले सकते हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article