15 अगस्त को भारत ही नहीं, ये पांच देश हुए थे आजाद

Independence Day: भारत अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। क्या आपको पता है कि इस दिन (15 अगस्त) आजादी का जश्न मनाने वाला भारत एकलौता देश नहीं है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन इस दिन भारत के अलावा चार और देशों को आजादी मिली थी। हालांकि, आजादी का वर्ष अलग-अलग है, लेकिन तारीख 15 अगस्त ही है। आइए, जानते हैं कि भारत के साथ-साथ और कौन सा देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाता है।

Authored by: Devshanker Chovdhary Updated Aug 14 2024, 23:27 IST
भारत01 / 05

भारत

भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी, तब से हम सब 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते हैं। इस दिन हमें 200 सालों की गुलामी से मुक्ति मिली थी और हमारा प्यारा भारत आजाद हुआ था। भारतवासियों ने खुलकर जीना शुरू किया था।

कांगो02 / 05

कांगो

जिस तरह भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। ठीक उसी तरह 15 अगस्त 1960 को अफ्रीकी देश कांगो आजाद हुआ था। कांगो को 80 साल की गुलामी से आजादी मिली थी। इस दिन को कांगो में कांगोलीज नेशनल डे घोषित किया गया है।

बहरीन03 / 05

बहरीन

जैसे अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बना रखा था, उसी तरह बहरीन भी अंग्रेज का गुलाम बन गया था। हालांकि, 15 अगस्त 1971 को बहरीन को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। बहरीन में जनमत संग्रह कराने के बाद अंग्रेज ने इसे स्वतंत्र घोषित किया था।

उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया04 / 05

उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया

आज के समय में उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दो अलग-अलग देश है, लेकिन एक समय पर दोनों ही देश हुआ करता था। इस पर पहले अमेरिकी और सोवियत सेनाओं का कब्जा था। 15 अगस्त 1945 को दोनों सेनाओं को भगा दिया गया और उस दिन ये आजाद हुए। इस दिन को 'नेशनल लिबरेशन डे ऑफ कोरिया' घोषित किया गया।

लिचेंस्टीन05 / 05

लिचेंस्टीन

लिचेंस्टीन एक यूरोपीय देश है, जो आकार में काफी छोटा है। इस देश पर पहले जर्मनी का शासन था। हालांकि, लिचेंस्टीन को 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से स्वतंत्रता मिली थी और इस दिन को काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन आम लोग राजशाही परिवार से मिल सकते हैं और उनसे बात कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!