Operation Sheesh Mahal: ऑपरेशन शीशमहल के जरिये दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से जुड़े खुलासे के बाद पंजाब के लुधियाना में टाइम्स नाऊ नवभारत की महिला पत्रकार भावना किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। भावना किशोर के साथ हमारे पत्रकार मृत्युंजय कुमार, परमिंदर को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हुए हमले को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने केंदीय मंत्री केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से बात की। उन्होंने कहा कि यह कानून का दुरुपयोग करने का प्रमाण है।
पंजाब में टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ऑपरेशन शीषमहल के बाद आपकी रिपोर्टर पर कटाक्ष हुआ है वह अस्वभाविक था। महिला पत्रकार के साथ इस तरह से कानून का दुरुपयोग कर उनको एक हताशा की व्यवस्था से जोड़ना और कानून के दुरुपयोग करने का प्रमाण जो अपने चैनल पर दिखा रहे हैं वो वर्तमान में मैं तो नहीं देख पा रही हूं लेकिन अब तक जो पत्रकारों की कम्युनिटी है चुपचाप क्यों बैठी है।
स्मृति ईरानी ने कहा कि यह किसी चैनल का अधिकार है करप्शन से संबंधित, पब्लिक इंटरेस्ट से संबंधित न्यूज है, उसको प्रसारित करे। लेकिन इस प्रकार से कानून की मर्यादा को भंग करने का प्रमाण मिला है। उसके जरिये एक महिला पत्रकार का इंटिमिटेशन मेरे लिए बहुत ही स्तब्ध करने वाला है। सत्य को उजागर करने वाले पत्रकारों को इस तरह प्रताड़ित नहीं करना चाहिए। एडिटर्स और पत्रकार कम्युनिटी से आग्रह है वाकई में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन और फ्रीडम ऑफ रिपोर्टिंग को मानते हैं तो आपको सामने आना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भावना की गिरफ्तारी निंदनीय है। यह आम आदमी पार्टी की बौखलाहट है।
मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने पतन के गर्त में पहुंच गई है। मडिया को डराने से कुछ नहीं होगा। महिला पत्रकार को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पंजाब सरकार की निंदा की।
भावना किशोर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि ये कार्रवाई बदले की भावना से हो रही है। केजरीवाल ऑपरेशन शीशमहल से डरे हुए हैं।
महिला रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता विष्णु मित्तल ने कहा कि महिला रिपोर्टर की गिरफ्तारी शर्मनाक है। साथ ही कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रहे है।
