'कानों को चुभने वाली ये खामोशी...', ईरान युद्ध का जिक्र कर Times Now के मंच से मनीष तिवारी ने क्यों कहा ऐसा?

Times Now Summit 2026: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध और उस पर भारत सरकार के रुख को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ अहम सवालों पर सरकार की चुप्पी “कानों को चुभने वाली खामोशी” (deafening silence) जैसी लगती है।

Times Now Summit 2026: अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर देश में लगातार राजनीतिक टिप्पणियां हो रही है। भले ही विपक्ष ने कहा है कि वो युद्ध को लेकर सरकार के साथ है। हालांकि, फिर भी कई विपक्षी नेता, युद्ध से जुड़े सरकार से कई तीखे सवाल सरकार से पूछ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध और उस पर भारत सरकार के रुख को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की।

US Iran War

अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवार ने अपनी प्रतिक्रया दी।

युद्ध को लेकर सरकार चुप क्यों: मनीष तिवारी

टाइम्स नेटवर्क से खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ अहम सवालों पर सरकार की चुप्पी “कानों को चुभने वाली खामोशी” (deafening silence) जैसी लगती है, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि भारत को अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखनी चाहिए।

End of Feed