Times Now Summit 2024: क्या वो अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम हैं- अमेठी को लेकर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को घेरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 07:48 PM IST

Times Now Summit 2024: स्मृति ईरानी ने टाइम्स नाउ समिट में कहा कि जब राहुल गांधी की यात्रा अमेठी पहुंची तो जनता तो छोड़िए उनके कार्यकर्ता तक नहीं पहुंचे थे।

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल में टाइम नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बात करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। अमेठी से अब तक कांग्रेस की ओर से कैंडिडेट की घोषणा नहीं होने को लेकर जब स्मृति ईरानी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चिंता है, इसलिए चिंतन हो रहा है। स्मृति ईरानी ने सवाल पूछते हुआ कहा कि क्या गांधी परिवार, अपने दम पर अमेठी से चुनाव लड़ने में सक्षम है? बता दें कि स्मृति ईरानी वर्तमान समय में अमेठी से सांसद हैं। 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था।

smriti irani

टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

End of Feed