देश

Times Now Summit 2024: हिमाचलवासी बहुत हर्ट हुए हैं- सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी पर बोली कंगना रनौत, बताया मंडी का असली मतलब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 11:50 PM IST

Times Now Summit 2024: पॉलिटिक्स में जाने के सवाल पर कंगना रनौत ने कहा कि ये जो निर्णय होता है ये तो पार्टी का निर्णय होता है। हमारी इच्छा है, हमने दिल खोल कर सहयोग दिया है भाजपा को।

Image

टाइम्स नाउ समिट में कंगना रनौत

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल में टाइम नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बात करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की मंडी वाली टिप्पणी से उन्हें काफी दुख हुआ है। हिमाचलवासी बहुत हर्ट हुए हैं। इस बातचीत के दौरान कंगना ने मंडी का असली मतलब समझाते हुए कांग्रेस पर तंज भी कसा।

राजनीति में आने पर क्या बोली कंगना

पॉलिटिक्स में जाने के सवाल पर कंगना रनौत ने कहा कि ये जो निर्णय होता है ये तो पार्टी का निर्णय होता है। हमारी इच्छा है, हमने दिल खोल कर सहयोग दिया है भाजपा को, आपने देखा है। राइटविंग पर्सनालिटी है मेरी।

सुप्रिया श्रीनेत वाली टिप्पणी पर क्या बोली कंगना

सुप्रिया श्रीनेत वाली टिप्पणी पर कंगना ने कहा कि उस बयान से उन्हें काफी दुख हुआ है। कंगना ने कहा- "साधारण सी बात है, जो हमलोग महिला सशक्तिकरण की दिशा में इतने सालों से लगे रहे हैं, ये महिलाओं की लड़ाई को कितना पीछे ले जाता है। इस तरह कि टिप्पणी हम एक महिला पर करते हैं कि तुम्हारा भाव क्या है...उस कंटेंट से मुझे बहुत दुख हुआ। सबसे ज्यादा दुख मुझे इस बात का हुआ कि मंडी को किन चीजों के साथ जोड़ा जा रहा है। मैं आपको बताना चाहूंगी कि मंडी का नाम मांडव नामक ऋषि के नाम पर रखा गया था। ये कांग्रेस के दिमाग वाली मंडी नहीं है। इससे आम हिमाचलवासी बहुत हर्ट हुआ हैं।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article