Times now Summit 2022 : टाइम्स नाउ समिट में अमित शाह बोले-अब जो विकास की राजनीति करेगा वही शासन करेगा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 12:26 PM IST

Times now Summit 2022 : भारतीय अर्थव्यवस्था की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 2025 तक अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। 2014 तक हम दुनिया में 11वीं नंबर की अर्थव्यवस्था थे लेकिन मोदी सरकार की कुशल अर्थनीतियों की वजह से हम आज 5वीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

Times now Summit 2022 : बीते आठ सालों की मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2047 में भारत के शताब्दी वर्ष में देश को संपूर्ण रूप से एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह समय संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का है। टाइम्स नाउ समिट-2022 के तीसरे संस्करण में लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि दुनिया यह महसूस करने लगी है कि आने वाले समय में भारत ही विश्व का नेतृत्व करेगा।

Amit shah

टाइम्स नाउ समिट 2022 में गृह मंत्री अमित शाह।

लोकतंत्र की सबसे पहले स्थापना भारत में हुई-शाह

गृह मंत्री ने कहा, 'समय आ गया है कि भारत के लोकतांत्रित मूल्यों की पहचान दुनिया को हो। लोकतंत्र की सबसे पहले स्थापना भारत में हुई। अब तक कई उतार-चढ़ावों से गुजरते हुए हमारी सभ्यता यहां तक पहुंची है। यह नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का समय है। यह संकल्प लेने का समय है कि भारत की शताब्दी जब पूरी होगी तो देश कहां पर होगा। बीते आठ सालों में देश ने एक लंबा सफर तय किया है। मोदी सरकार ने देश में एक शांतिपूर्ण माहौल दिया है।'

End of Feed