Time Now नवभारत ने रुबिका लियाकत की एंट्री से एडिटोरियल लीडरशिप को किया और मजबूत

Times Now नवभारत से जुड़ने पर रुबिका लियाकत ने कहा, 'Times Network जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह एक ऐसा मंच है जिसने दशकों से राष्ट्रीय विमर्श को दिशा दी है। 'न्यूज़ की पाठशाला' ने हिंदी समाचार जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।'

मुंबई, 17 जून, 2026 : भारत के अग्रणी हिंदी समाचार चैनलों में से एक Times Now नवभारत ने वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर रुबिका लियाकत को सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर –TNNB और वाइस प्रेसिडेंट –स्पेशल प्रोजेक्ट्स नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में वह चैनल के सबसे अधिक देखे जाने वाले हिंदी प्राइम टाइम शो 'न्यूज की पाठशाला' की कमान संभालेंगी और चैनल की रणनीतिक संपादकीय एवं विशेष कंटेंट पहलों का नेतृत्व करेंगी।

Rubika Liyaquat

वरिष्ठ पत्रकार एवं टीवी एंकर रुबिका लियाकत।

अपनी विश्वसनीयता, व्यापक लोकप्रियता और दर्शकों से गहरे जुड़ाव के साथ रुबिका चैनल की विकास यात्रा के अगले चरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हिंदी टीवी पत्रकारिता के सबसे चर्चित और भरोसेमंद चेहरों में शामिल रुबिका लियाकत की नियुक्ति Times Now नवभारत की विश्वसनीय पत्रकारिता और दर्शक-केंद्रित कहानी कहने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। प्राइम टाइम एंकरिंग के अलावा वह चैनल की संपादकीय दिशा तय करने, हिंदी भाषी दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने और टीवी व डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म के लिए नए और प्रभावी न्यूज फॉर्मेट विकसित करने में योगदान देंगी।

End of Feed