Times Now Navbharat-ETG Survey 2024: राम मंदिर के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत ने ईडीजी के साथ मिलकर एक चुनावी सर्वे किया है। जिसमें स्पष्ट हो गया है कि देश में अगली सरकार किसकी होगी? विपक्ष की हालत इस बार भी खराब रहने वाली है।
एक बार फिर से मोदी सरकार
किस तरह से हुआ सर्वे
इस सर्वे के दौरान 31 हजार 270 लोगों से बात किया गया है। ये सर्वे घर-घर जाकर हुआ है। 100% डोर टु डोर सर्वे। इस सर्वे को दिल्ली और 24 राज्यों में किया गया। मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम इन चार राज्यों के आंकड़े इसमें शामिल नहीं हैं।
जानिए सर्वे में पूछे गए सवाल और उसके जवाब
1. नीतीश कुमार की NDA में वापसी के फैसले पर आपकी राय ?
a. राजनीतिक सूझबूझ- 29%
b. सुबह का भूला शाम को घर लौटा- 23%
c. पलटू राजनीति- 32%
d. कह नहीं सकते- 16%
2. नीतीश कुमार के NDA में लौटने का असर क्या है ?
a. सिर्फ बिहार में NDA मजबूत- 35%
b. देश भर में विपक्ष को झटका- 27%
c. NDA को नुकसान- 16%
d. कोई फर्क नहीं- 22%
3. नीतीश के NDA में आने से पूरे देश में क्या असर हो सकता है ?
a. परसेप्शन का फायदा- 28%
b. विपक्ष का मनोबल टूटा- 43%
c. कह नहीं सकते- 29%
4. अभी INDI गठबंधन की सबसे कमजोर कड़ी कौन ?
a. राहुल गांधी- 24%
b. ममता बनर्जी- 15%
c. अरविंद केजरीवाल- 18%
d. एम के स्टालिन- 11%
e. इनमें से कोई नहीं - 32%
5. बंगाल में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर ममता बनर्जी की नाराजगी पर क्या कहेंगे ?
a. ममता गठबंधन के भरोसे नहीं- 34%
b. राहुल की रणनीति में चूक- 37%
c. सबको मोदी का विकल्प बनना है- 21%
d. कह नहीं सकते- 8%
6. सीट शेयरिंग पर केजरीवाल-अखिलेश, कांग्रेस पर सख्त क्यों?
a. मौके का फायदा उठाना- 32%
b. कमजोर कांग्रेस सूट करती है- 23%
c. गठबंधन सिर्फ दिखावा- 35%
d. कह नहीं सकते- 10%
7. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आपके वोटिंग पैटर्न पर फर्क पड़ेगा ?
a. हां, यही सोचकर वोटिंग- 37%
b. कुछ हद तक- 18%
c. नहीं- 21%
d. कह नहीं सकते- 24%
8.अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का क्रेडिट आप किसे देते हैं ?
a. मोदी सरकार- 54%
b. न्याय व्यवस्था- 15%
c. ये तो होना ही था- 18%
d. कह नहीं सकते- 13%
9. राम लहर चली तो 2024 के चुनाव में क्या बदलाव दिखेगा ?
a. जाति का मुद्दा हवा- 21%
b. हिंदू वोटर्स एकजुट- 38%
c. राममंदिर सब पर भारी - 23%
d. एकजुट विपक्ष का मनोबल टूटा- 18%
10. मोदी के 10 साल की एंटी इनकम्बेंसी आपको दिखती है ?
a. हां- 24%
b. नहीं - 33%
c. प्रो-इनकम्बेंसी है- 18%
d. कह नहीं सकते- 25%
11. 2024 चुनाव में नरेंद्र मोदी को वोट मिलने का सबसे बड़ा फैक्टर क्या ?
a. राम मंदिर- 23%
b. मोदी की गारंटी- 21%
c. बंटा हुआ विपक्ष- 39%
d. इलेक्शन मैनेजमेंट- 17%
12. विपक्ष का कौन सा नेता पीएम मेटेरियल है ?
a. राहुल गांधी- 19%
b. ममता बनर्जी- 15%
c. अरविंद केजरीवाल- 12%
d. एम के स्टालिन-6%
e. उद्धव ठाकरे- 8%
f. इनमें से कोई नहीं -40%
13. प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद कौन है ?
a. नरेंद्र मोदी- 64%
b. राहुल गांधी- 17%
c. कोई और- 19%
14. 2024 चुनाव में आपको NDA की कितनी सीट आती दिख रही ?
a. 300+ - 45%
b. 400+ - 14%
c. 300 से कम लेकिन बहुमत- 32%
d. बहुमत से कम- 9%
