सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी न्यूज़ चैनल के रूप में उभरा टाइम्स नाउ नवभारत, प्राइम टाइम शोज के मुकाबले में कोई नहीं

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2023, 07:38 PM IST

Times Now Navbharat : अपने लॉन्चिंग के बाद से ही लोगों की पसंद बनकर उभरा टाइम्स नाउ नवभारत ने गत वर्षों में सफलता के कई कीर्तमान अपने नाम किए हैं। चैनल ने अपने न्यूज़, शो एवं कार्यक्रमों के जरिए हिंदी न्यूज के क्षेत्र में एक बड़ा प्रभाव एवं बदलाव पैदा किया है। बात चाहे लीक से हटकर कंटेंट पेश करने की हो या एक्सक्लूसिव न्यूज़ ब्रेक करने की, इन सभी में चैनल सबसे तेजी से उभरता हिंदी न्यूज़ चैनल बना है।

Times Now Navbharat : टाइम्स नाउ नवभारत ने कामयाबी की एक और बड़ी मिसाल कायम की है। यह देश का सबसे तेजी से उभरता हिंदी न्यूज़ चैनल बन गया है। खासकर अपने प्राइम टाइम शोज में चैनल ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्राइम टाइम के दौरान टीवीटी में इसने 115 फीसदी और अपने रात नौ बजे के शो 'न्यूज़ की पाठशाला' की टीवीटी में 158% की वृद्धि दर्ज की है।' यही नहीं, चैनल ने डिजिटल श्रेणी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बीते वित्तीय वर्ष में चैनल के डिजिटल व्यूज में 90 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Navika Kumar_Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत ने गत वर्षों में सफलता के कई कीर्तमान अपने नाम किए हैं।

सफलता के कई कीर्तमान अपने नाम कर चुका है चैनल

अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही लोगों की पसंद बनकर उभरा टाइम्स नाउ नवभारत ने गत वर्षों में सफलता के कई कीर्तमान अपने नाम किए हैं। चैनल ने अपने न्यूज़, शो एवं कार्यक्रमों के जरिए हिंदी न्यूज के क्षेत्र में एक बड़ा प्रभाव एवं बदलाव पैदा किया है। बात चाहे लीक से हटकर कंटेंट पेश करने की हो या एक्सक्लूसिव न्यूज़ ब्रेक करने की, इन सभी में चैनल सबसे तेजी से उभरता हिंदी न्यूज़ चैनल बना है। टाइम्स नाउ नवभारत के शोज-'न्यूज़ की पाठशाला' और 'सवाल पब्लिक का' प्राइम टाइम में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज बन गए हैं। इन दोनों शोज के मुकाबले अन्य चैनलों के प्राइम टाइम शोज दूर-दूर तक नहीं हैं।'

End of Feed