यूट्यूब पर जारी है टाइम्स नाउ नवभारत का दबदबा, सितंबर-अक्टूबर महीने में 1.3 अरब वीडियो व्यूज के साथ शीर्ष पर रहा कायम

टाइम्स नाउ नवभारत ने सितंबर और अक्टूबर महीने में यूट्यूब बर क्रमश: 570 मिलियन और 811 मिलियन वीडियो व्यूज अपने नाम करते हुए कुल 1.3 अरब वीडियो व्यूज हासिल किए। चैनल की इस बेजोड़ कामयाबी ने न्यूज के क्षेत्र के कई नामी डिजिटल खिलाड़ियों की विरासत बदल दी है।

Mumbai, November 14, 2024: भारत का प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत का यूट्यूब पर दबदबा पहले की तरह कायम है। यूट्यूब पर अपनी उपस्थिति और मजबूत करते हुए चैनल ने व्यूज के मामले में नई मिसाल पेश की है। चैनल ने सितंबर और अक्टूबर महीने में क्रमश: 570 मिलियन और 811 मिलियन वीडियो व्यूज अपने नाम करते हुए कुल 1.3 अरब वीडियो व्यूज हासिल किए। चैनल की इस बेजोड़ कामयाबी ने न्यूज के क्षेत्र के कई नामी डिजिटल खिलाड़ियों की विरासत बदल दी है। यूट्यूब डैशबोर्ड के मुताबिक चैनल ने इन दो महीनों में कुल 43.1 मिलियन घंटे का वाच टाइम भी पूरा किया जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

TNN

यूट्यूब पर जारी है टाइम्स नाउ नवभारत का दबदबा।

अगस्त 2023 में पांच मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स बनाए

यह कामयाबी बताती है कि यूट्यूब पर टाइम्स नाउ नवभारत दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। चैनल का यह बेजोड़ प्रदर्शन न्यूज़ की गहराई से कवरेज, एक्सक्लूसिव डिजिटल कंटेंट और अलग-अलग रुचि वाले दिलचस्प कार्यक्रमों की बदौलत हुआ है।अपनी शुरुआत के बाद से ही चैनल लगातार आगे बढ़ता आया है। आगे बढ़ने के इस क्रम में चैनल ने न्यूज के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाई। सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ते हुए चैनल ने अगस्त 2023 में पांच मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स अपने नाम किए।

End of Feed