टाइम्स नाउ नवभारत की नई मुहिम, 5 जनवरी से 'देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' का आगाज, विजेताओं को मिलेंगे बंपर इनाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 12:23 PM IST

बदलते हुए दौर में अपने दर्शकों को हर तरह से तैयार रखने की अपनी जिम्मेदारी को चैनल समझता है। दर्शकों को जागरूक एवं अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए चैनल अपनी प्रतियोगिता 'टाइम्स नाउ नवभारत-देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' की शुरुआत करने जा रहा है।

Times now Navbharat Dekhega Navbharat Jeetega Bharat contest : अपने धारदार तेवरों एवं पैनी नजर के दम पर खबरिया चैनलों की दुनिया में टाइम्स नाउ नवभारत अपनी अलग पहचान बना चुका है। अपनी टैग लाइन 'अब बदलेगा भारत बनेगा नवभारत' की सोच को आगे बढ़ाते हुए चैनल आम लोगों के जीवन में बदलाव लाता रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत बदलाव में भरोसा करता है। चैनल मानता है कि परिवर्तन या बदलाव केवल खबरें दिखाने से नहीं आता। बल्कि खबरों में बदलाव लाने की क्षमता एवं प्रभाव होना चाहिए। हमारा मानना है कि आज के समय में न्यूज दिखाने का यही वास्तविक उद्देश्य भी होना चाहिए। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने की यह सोच हमारी ब्रांड वैल्यू एवं फिलॉसफी में गहराई से रची-बसी है। हमारे न्यूज एवं कार्यक्रम लोगों को जागरूक बनाने के साथ-साथ देश-दुनिया की घटनाओं को डिकोड करने एवं उन्हें समझने की काबिलियत पैदा करते हैं। हम अतीत की गलतियों पर पछताने की जगह लोगों को बेहतर उम्मीदों वाला कल देते हैं।

TNN  Dekhega Navbharat Jeetega Bharat contest

टाइम्स नाउ नवभारत पर देखेगा नवभारत जीतेगा भारत प्रतियोगिता।

प्रतियोगिता में केवल भारतीय नागरिक ले सकते हैं हिस्सा

बदलते हुए दौर में अपने दर्शकों को हर तरह से तैयार रखने की अपनी जिम्मेदारी को चैनल समझता है। दर्शकों को जागरूक एवं अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए चैनल अपनी प्रतियोगिता 'टाइम्स नाउ नवभारत-देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' की शुरुआत करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता दर्शकों को अपने साथ लाने और उन्हें चैनल से जोड़ने की एक मुहिम है। इस अभियान में टाइम्स नाउ नवभारत पर प्रतिदिन दिखाए जाने वाले न्यूज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। चैनल पर आने वाली इस प्रतियोगिता में 5 जनवरी से 15 अप्रैल 2023 के बीच सुबह सात बजे से रात बजे के बीच हिस्सा लिया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में केवल भारत में रहने वाले भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने वालों की उम्र प्रतियोगिता में भाग लेने की तिथि पर कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

End of Feed