टाइम्स नाउ नवभारत का बोलबाला, महज 2 साल में यूट्यूब पर 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 02:36 PM IST

Times Now Navbharat हिंदी दर्शकों के बीच तेजी से अपना दबदबा कायम करने में कामयाब रहा है और इसके YouTube पर 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे हो गए हैं। चैनल को लॉन्च हुए अभी सिर्फ 2 साल पूरे हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइम्स नाउ नवभारत का बोलबाला
  • यूट्यूब पर 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  • हिंदी दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर

Times Now Navbharat 5 Million YouTube Subscribers: टाइम्स नाउ नवभारत की जोरदार एंट्री को अभी 2 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और चैनल का यूट्यूब परिवार 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स के पार पहुंच गया है। टाइन नाउ नवभारत चैनल हिंदी न्यूज देखने वालों के बीच ना सिर्फ तेजी से पॉपुलर हुआ है बल्कि उनके दिलों में भी अपनी जगह बना चुका है। चैनल की लीडरशिप के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म के असर से जुलाई में यूट्यूब पर दर्शकों की संख्या में 21 फीसदी इजाफा हुआ है। सिर्फ जुलाई में 400 मिलियन से ज्यादा वीडियो व्यूज और करीब 3.8 बिलियन इंप्रेशन दर्ज किए गए हैं।

times now navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत के यूट्यूब पर 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स

टाइम्स नाउ नवभारत का दबदबा

अनोखा कंटेंट फॉर्मेट, सच्ची और सटीक पत्रकारिता के साथ चैनल का अपना एक बेबाक अंदाज है। जो कि विश्वस्नीय और सटीक निर्णायक न्यूज रिपोर्टिंग पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत का प्रभाव इसके सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साफ दिखाई देता है। और उसका असर चैनल के करोड़ों दर्शकों पर अमिट छाप के रूप में दिखाई देता है। फेसबुक पर दर्शकों की संख्या में 69 फीसदी का जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। और अगर यूट्यूब के साथ फेसबुक के व्यूज को शामिल कर लिया जाय तो वीडियो ग्रोथ 39 फीसदी हो जाती है। यही वजह है कि चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म का दबदबा बढ़ता जा रहा है।

End of Feed