टाइम्स नेटवर्क ने कॉलेज रैंकिंग और इनसाइट्स के लिए लॉन्च किया एक अल्टीमेट प्लेटफॉर्म Unilist

टाइम्स नेटवर्क ने Unlist.in नाम से एक ऐसा All in One प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां पर अपने लिए बेहतरीन कॉलेज ढूंढ रहे छात्रों और टॉप टैलेंट की खोज कर रहे रिक्रूटर्स दोनों को मदद मिलेगी। इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध व्यापाक डेटा आधारित इंसाइट्स उन्हें निर्णय लेने में मदद करेंगे।

देश के प्रीमियम ब्रॉडकास्ट और डिजिटल नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क ने Unilist.in नाम से एक ऑल इन वन प्लटेफॉर्म लॉन्च किया है। जो देशभर में मौजूद उच्च शिक्षण संस्थानों (Higher Education Institutions) के संबंध में व्यापक डेटा आधारित इंसाइट्स उपलब्ध कराता है। विश्वनीय जानकारी की चाहत रखने वाले स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और कॉर्पोरेट रिक्रूटर्स, जिन्हें शैक्षणिक और हायरिंग से जुड़े निर्णय लेने हैं, उनके लिए Unilist.in उनकी निर्णय प्रक्रिया को आसान बनाता है।

Unlist dot in

यहां मिलेंगे टॉप कॉलेजों के डेटा आधारित इनसाइट्स

पारदर्शिता और डेटा एनालिटिक्स के साथ यह प्लेटफॉर्म लाइव सर्वे मैकेनिज्म पर आधारित रियल टाइम अपटेड प्रदान करके पारंपरिक रैंकिंग सिस्टम से कहीं बेहतर है। यह प्लेटफॉर्म पर 150 से अधिक बी-स्कूलों से इनपुट के साथ इन-डेप्थ सर्वे भावी छात्रों और उनके परिवारों को उनके शैक्षणिक भविष्य के बारे में उचित और इनफॉर्म्ड निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। प्लेटफॉर्म की रैंकिंग और इसके एनालिसिस एक मजबूत रिसर्च मैथडोलॉजी पर आधारित हैं, जिसमें संस्थागत डेटा (Institutional Data), एक्सपर्ट्स के रिव्यू और छात्रों के भावनात्मक एनालिसिस को भी इंटीग्रेट किया गया है। Unilist.in के साथ टाइम्स नेटवर्क का लक्ष्य सूचना के अंतर को खत्म करना और यूजर्स को सटीक, डेटा-आधारित जानकारी के साथ सशक्त बनाना है।

End of Feed