चुनाव से पहले बांग्लादेश सीमा पर सख्ती, चुनाव आयोग ने की अंतरराज्य बैठक, हिंसा मुक्त मतदान के निर्देश

Election Commission Meeting: चुनाव आयोग ने कहा कि संविधान के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना उसकी जिम्मेदारी है। इसी कारण हर चुनाव से पहले राज्यों और एजेंसियों के साथ इस तरह की बैठक की जाती है।

Election News: चुनाव आयोग ने आगामी आम चुनाव और उपचुनाव की तैयारियों को लेकर अंतरराज्य सीमा से जुड़े राज्यों के साथ समीक्षा बैठक की। आयोग ने साफ कहा कि चुनाव हिंसा मुक्त, डर से मुक्त और प्रलोभन से मुक्त माहौल में कराए जाएं और इसके लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम करें। बैठक में चुनाव वाले राज्यों के साथ साथ उनसे लगे पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों को भी शामिल किया गया।

चुनाव से पहले बांग्लादेश सीमा पर सख्ती, चुनाव आयोग ने की अंतरराज्य बैठक

चुनाव से पहले बांग्लादेश सीमा पर सख्ती, चुनाव आयोग ने की अंतरराज्य बैठक

पांच राज्यों और सीमा वाले राज्यों के साथ बैठक

आज बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त एस एस संधू और विवेक जोशी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई। इसके अलावा छह राज्यों में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

End of Feed