Shopian Encounter : जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ मुहिम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मारे गए तीनों आतंकवादी लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। इनमें से दो आतंकियों की पहचान शोपियां के लतीफ लोन और अनंतनाग के उमर नजीर के रूप में हुई है। शोपियां के मूंझ मार्ग इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।
शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर।
एडीजीपी कश्मीर ने बीताया कि लतीफ कश्मीरी पंडित पूर्ण कृष्ण भट्ट की हत्या में और उमर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और दो पिस्टल बरामद हुई है।
Shopian | Among 3 neutralised local terrorists, 2 identified as Lateef Lone of Shopian - involved in killing of a K… t.co/Sg1vHloLN9
— ANI (@ANI) Dec 20, 2022
इससे पहले पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बतायाी कि इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस, सेना एवं सीआरपीएफ के जवानों से तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों से खुद को घिरा पाकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
