Stray Dogs Hearing Updates: आवारा कुत्तों के कारण दिल्ली-एनसीआर में मर रहे बच्चे, मुद्दे का समाधान जरूरी, SC ने फैसला रखा सुरक्षित

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि दिल्ली -एनसीआर में बच्चे मर रहे हैं। कोई भी जानवरों से नफरत नहीं करता। देश में एक साल में 37 लाख से ज्यादा कुत्तों के काटने की रिपोर्ट दर्ज की गई।

Stray Dogs Hearing Updates: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आवारा कुत्तों से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने आज फिर सुनवाई शुरू की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इस मुद्दे का समाधान किया जाना चाहिए, न कि इस पर विवाद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के कारण बच्चे मर रहे हैं। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसियों की लापरवाही पर भी उंगली उठाई और कहा कि अधिकारी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहे हैं।

Dogs SC hearing

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई (पीटीआई)

क्या-क्या दलीलें दी गईं

सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि दिल्ली -एनसीआर में बच्चे मर रहे हैं। कोई भी जानवरों से नफरत नहीं करता। देश में एक साल में 37 लाख से ज्यादा कुत्तों के काटने की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि स्थिति 'बेहद गंभीर' है और इस मामले पर गहराई से बहस करने की जरूरत है। सिब्बल ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को आवारा कुत्तों को उठाना शुरू करने का निर्देश देने वाले 11 अगस्त के आदेश पर रोक लगाई जानी चाहिए।

End of Feed