परिवार की आंखों के सामने देखते ही देखते ढह गया 3 मंजिला आशियाना, देखें Live Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 05:33 PM IST

Shimla House Collapsed: बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक तीन मंजिला मकान का देखते ही देखते जमींदोज होने का लाइव वीडियो सामने आया है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला की तहसील ननखड़ी की बड़ोग पंचायत के पुनन गांव में एक तीन मंजिला मकान परिवार की आंखों के सामने ढह (Shimla House Collapsed) गया। बताते हैं कि प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मकान गिरने के खतरे को भांपते हुए दो दिन पूर्व ही घर को खाली करवा दिया था, मकान गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है।

तीन मंजिला घर में छह कमरे थे बताते हैं कि कई दिनों से मकान के आसपास पानी बहुत अधिक बह रहा था जिस कारण मकान खतरे में आ गया था और इसके गिरने का अनुमान जताया जा रहा था।

End of Feed