गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पूर्वोत्तर राज्य असम के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पूर्वोत्तर में भारत को तोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी और कांग्रेस ने इसे चुपचाप देखा। जो लोग पूर्वोत्तर में 'भारत जोड़ो' करना चाहते हैं। वो यहां का उदाहरण देखें, भाषण दिए बिना देश को कैसे एकजुट किया जा सकता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
#WATCH | Assam: During Congress rule there was a process of breaking India in northeast & Congress witnessed it sil… t.co/4pkYXjhUqy
— ANI (@ANI) Oct 8, 2022
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में 70 साल राज किया। इस दौरान उसने इस इलाके को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया था। लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार ने इस मेनस्ट्रीम से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 9,000 लोगों से हथियार डलवाकर असम में शांति कायम की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन के दौरान असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र शांति और विकास के पथ पर आगे बढ़े हैं। शाह ने कहा कि पीएम ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बजट को तिगुना कर दिया है, जिससे सभी क्षेत्रों में ढांचागत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि हमने असम को आतंकवाद और हमलों से मुक्त किया है, अब हमें पांच साल दें, हम असम को बाढ़ से मुक्त करेंगे। असम सरकार ने बनाई योजना जो 5 साल के भीतर असम में बाढ़ को अतीत की बात बना देगी।
पार्टी के नए कार्यालय का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी कार्यालय केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं हैं, बल्कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, भावना, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत को दर्शाती है। इससे पहले, शाह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, पार्टी राज्य यूनिट प्रमुख भावेश कलिता, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और अन्य की उपस्थिति में पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया।
