जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वह SC/ST की सीटें बढ़ने के खिलाफ हैं : Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वह SC/ST सीटें बढ़ने का विरोध कर रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) विधेयक पर अपनी बात रखी। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने विपक्ष द्वारा परिसीमन के मुद्दे पर SC/ST को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि परिसीमन से SC/ST की सीटें भी बढ़ेंगी और जो लोग परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वह SC/ST का भी विरोध कर रहे हैं।

Amit shah Women Reservation Bill.

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में बोले गृहमंत्री अमित शाह

जिसकी संख्या बढ़ती है उसकी सीटें बढ़ती हैं

Amit Shah ने कहा, हमारे संविधान में समय-समय पर परिसीमन का प्रावधान किया गया है। परिसीमन के प्रावधान से ही SC/ST जिसकी संख्या बढ़ती है, उसकी सीटें भी बढ़ने का प्रावधान है। तो एक प्रकार से जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वह SC और ST सीटों की बढ़ोतरी का विरोध कर रहा है।

End of Feed