जो लोग 'दादागिरी' कर रहे हैं, वे आर्थिक रूप से मजबूत और उनके पास तकनीक है, नितिन गडकरी का अमेरिका पर निशाना

गडकरी की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को भारत से आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद आई है। क्या-क्या कहा गडकरी ने जानिए।

Nitin Gadkari- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए भारत के निर्यात को बढ़ावा देने और तकनीक में प्रगति की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने नागपुर स्थित विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT) में व्याख्यान देते हुए यह बात कही। गडकरी मौजूदा हालात खासकर अमेरिकी टैरिफ दादागिरी की ओर इशारा करते हुए कहा, अगर हमारा निर्यात और आर्थिक विकास दर बढ़ती है, तो मुझे नहीं लगता कि हमें किसी के पास जाने की जरूरत पड़ेगी। जो लोग 'दादागिरी' कर रहे हैं, वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं और उनके पास तकनीक है।

Nitin Gadkari

VNIT कार्यक्रम में नितिन गडकरी (ANI)

लेकिन हम किसी पर धौंस नहीं जमाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद भारत अपनी संस्कृति से निर्देशित रहेगा। गडकरी ने कहा, आज अगर हम आर्थिक रूप से मजबूत हो जाते हैं और तकनीक में भी आगे निकल जाते हैं, तो इसके बाद भी हम किसी पर धौंस नहीं जमाएंगे क्योंकि यह हमारी संस्कृति में नहीं है। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि विश्व का कल्याण सर्वोपरि है।

End of Feed