ये महिला आरक्षण बिल नहीं, देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है : Rahul Gandhi

लोकसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा कि यह महिला बिल है ही नहीं, इससे महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं होगा। उन्होंने 2023 के बिल को असली बताया।

Women reservation Bill: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर अपनी बात रखी। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने साफ कहा कि जिस बिल पर यहां चर्चा हो रही है, वह महिला आरक्षण बिल नहीं है। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं होगा।

Rahul Gandhi Women Reservation Bill.

महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का संसद में जोरदार भाषण

राहुल गांधी ने आज लोकसभा में कहा कि पहला सच तो ये है कि यह महिला बिल है ही नहीं। इसका महिलाओं से कोई लेना देना नहीं है। साल 2023 में इसी सदन में महिला आरक्षण बिल पास किया गया था। राहुल गांधी ने कहा, 'भाजपा में मेरे दोस्त और शिक्षकों ने बताया कि यह बिल 10 साल में लागू होगा। वो महिला बिल था।'

End of Feed