देश

'मैं जादूगर शब्द नहीं बोलूंगा', राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में हंगामा; कार्यवाही से हटाया गया बयान

Parliament Special Session: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में हंगामा मच गया। इसके बाद, राहुल का बयान लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Photo : Times Now Digital

Parliament Special Session: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल से जुड़ी चर्चा में हिस्सा लेते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान, राहुल गांधी ने एक जादू की कहानी सुनाई, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताते हुए राहुल गांधी को विधेयक पर बोलने की हिदायत दी।

स्पीकर ने राहुल गांधी के भाषण के एक हिस्से को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया। स्पीकर ने राहुल गांधी से कहा कि मुझे आपके बयान पर घोर आपत्ति है, आप विधेयक पर अपनी बात रखिए। उन्होंने कहा कि मैं कभी आपत्ति नहीं करता हूं, पर भाषा मर्यादित होनी चाहिए। इसके बाद, राहुल गांधी ने कहा कि मैं जादूगर शब्द नहीं बोलूंगा।

स्पीकर ने राहुल गांधी से पूछा- हाथ में क्या हुआ?

जब राहुल गांधी महिला आरक्षण बिल पर बोलने के लिए खड़े हुए तो स्पीकर ने उनसे पूछा कि हाथ में क्या हुआ? इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ''चोट लग गई है सर।'' इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिदृश्य में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया, जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित बिल का महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है, बल्कि भारत के चुनावी मानचित्र को बदलने का प्रयास है, जो एक शर्मनाक कृत्य है। उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026', 'परिसीमन विधेयक, 2026' और 'संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026' पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि सरकार द्वारा जाति जनगणना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें