'यह पूरी तरह दिल्ली का प्रदूषण है, पंजाब की पराली का नहीं', वायु प्रदूषण पर केजरीवाल ने रेखा सरकार को घेरा

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान इतना प्रदूषण नहीं था आज भी दिल्ली के एक्यूआई को सही तरीके से नहीं बताया जा रहा है और पानी का छिड़काव मीटर के आसपास किया जा रहा है। दिल्ली में काफी दिनों तक ग्रेप 4 लागू नहीं होने दिया गया, अब इसे लागू किया गया

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के वायु प्रदूषण पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता सरकार को घेरते हुए केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में प्रदूषण केवल दिल्ली का है। केजरीवाल ने कहा कि अभी तक कहा जाता था कि पंजाब की पराली के चलते दिल्ली में प्रदूषण होता है लेकिन पूरे पंजाब में AQI का स्तर 70 से 100 के बीच है। पंजाब में कोई पराली नहीं जल रही है, इसलिए दिल्ली का प्रदूषण सिर्फ दिल्ली का है।

Arvind kejriwal

वायु प्रदूषण पर केजरीवाल ने रेखा गुप्ता सरकार को घेरा। तस्वीर-PTI

केवल कागजों पर लागू है दिल्ली में ग्रेप-4

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान इतना प्रदूषण नहीं था आज भी दिल्ली के एक्यूआई को सही तरीके से नहीं बताया जा रहा है और पानी का छिड़काव मीटर के आसपास किया जा रहा है। दिल्ली में काफी दिनों तक ग्रेप 4 लागू नहीं होने दिया गया, अब इसे लागू किया गया लेकिन यह भी सिर्फ कागजों में हुआ है। केजरीवाल ने ग्रेप-4 लागू होने के बाद भी दिल्ली में निर्माण गतिविधियां चलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण आग जलाने से हो रहा है।

End of Feed