यह बजट समाज के हर वर्ग को सशक्त करेगा, जानिए पीएम मोदी ने Budget 2024-25 पर क्या-क्या कहा

यह प्रधानमंत्री मोदी नीत सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने लगभग एक घंटा 20 मिनट के बजट भाषण में कई घोषणाएं कीं। इस बजट पर पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा पढ़ें।

PM Modi on Budget 2024-25: प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए 2024-25 के बजट को विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने वाला महत्वपूर्ण बजट करार दिया और कहा कि यह समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा और विकसित भारत की नींव भी रखेगा। वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को इस बजट के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है।

PM Modi on Budget

पीएम मोदी ने बजट 2024-25 पर क्या क्या कहा

10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और इससे नया मध्यम वर्ग बना है, यह उनके सशक्तीकरण की निरंतरता का भी बजट है। उन्होंने कहा, यह नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल (कौशल) को नयी गति मिलेगी। यह मध्यम वर्ग को नयी ताकत देने वाला बजट है। यह जनजातीय समाज, दलित, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजनाओं के साथ आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और इससे छोटे व्यापारियों व लघु उद्योगों को प्रगति का नया रास्ता मिलेगा।

End of Feed