Parliament News: संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू, 22 दिसंबर को होगा खत्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 27, 2023, 11:25 AM IST

संसद का शीतकालीन सत्र की तारीख तय हो गई है। शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेगा। जानिए बाकी अपडेट।

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेगा। इस संबंध में 2 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस सत्र के दौरान कई अहम विधेयक संसद में पेश किए जाएंगे और इनपर हंगामे के पूरे आसार हैं।

Parliament house

संसद का शीतकालीन सत्र 2023

एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक

हालांकि सर्वदलीय बैठक सत्र शुरू होने से एक दिन पहले बुलाई जाती है, लेकिन इस बार तीन दिसंबर को पांच राज्यों में वोटों की गिनती के कारण इसे एक दिन पहले बुलाया गया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों का उस सत्र पर बड़ा असर पड़ेगा जिसके दौरान सरकार प्रमुख विधेयकों को पारित करने की इच्छुक है।

End of Feed