मेरे घर का एक कमरा किसी ने हथिया लिया है, उसे वापस लेना है- अखंड भारत का संकल्प दोहराते हुए बोले मोहन भागवत

मोहन भागवत का यह बयान उस समय आया है जब पीओके को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सुरक्षा तनाव लगातार बना हुआ है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि भारत के लिए पीओके सिर्फ एक भूभाग नहीं बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का हिस्सा है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अखंड भारत का संकल्प दोहराते हुए कहा कि परिस्थितिवश हमारे घर का एक कमरा किसी और ने हथिया लिया है, उसे हमें वापस लेना है। भागवत ने यहां सिंधी कैंप स्थित गुरुद्वारा का उद्घाटन करने के बाद स्थानीय बीटीआई मैदान में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

End of Feed