UCC: संविधान की दुहाई की बात बेमानी, कांग्रेस को इसलिए लग रहा डर

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jun 28, 2023, 10:29 AM IST

UCC: समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों को ऐतराज है। कांग्रेस ने संविधान की दुहाई देते हुए कहा कि देश की विविधता को छिन्न भिन्न करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन क्या कांग्रेस के नेता संविधान के अनुच्छेद 44 का जिक्र करने से कतरा रहे हैं।

UCC: समान नागरिक संहिता, बहस के केंद्र में है। लॉ कमीशन (Law Commission on common civil code)इस विषय पर ड्राफ्ट तैयार कर रहा है और 30 दिन के भीतर आम लोगों और संगठनों से सुझाव मांगा है। लेकिन इस विषय पर सियासत भी चरम पर है। अमेरिका और मिस्र से लौटने के बाद मंगलवार को मध्य प्रदेश की एक सभा में पीएम मोदी(Narendra Modi) ने कहा कि देश के लिए समान नागरिक संहिता क्यों जरूरी है। उनके इस बयान का कांग्रेस(Congress), आरजेडी, डीएमके और असदुद्दीन ओवैसी जमकर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि भारत विविधताओं से भरा देश है इस तरह की कोशिश से देश के सामाजिक ताने बाने और सौहार्द को खत्म किया जा रहा है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी इसे हथियार के तौर इस्तेमाल कर रही है। इन सबके बीच यहां हम बताएंगे कि कांग्रेस का विरोध क्यों बेमानी है।

अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता का जिक्र

सबसे पहले बात करेंगे संविधान की। संविधान में भारत के बहुभाषी, बहुधर्मी होने का जिक्र है। लेकिन संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता का जिक्र है। अनुच्छेद 44, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत के अंतर्गत है। अब चूंकि इस विषय पर कानून बनाना या ना बनाना राज्य की जिम्मेदारी है। इस विषय को न्यायालय में नहीं ले जा सकता है क्या इस बात का फायदा उठाकर कांग्रेस विरोध कर रही है। इसके अलावा क्या कांग्रेस को इस बात का डर है कि जो भी कुछ बचा खुचा अल्पसंख्यकों का वोट है वो ना छिटक जाए लिहाजा कांग्रेस के पास विरोध के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

End of Feed