IndiGo Flight News: संसद में उठा इंडिगो की उड़ाने रद्द होने मुद्दा, नागरिक उड्डयन मंत्री से मांगा जवाब

IndiGo Flight Cancellations: विपक्षी सांसदों ने देश के कई घरेलू हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का विषय संसद में उठाया और नागरिक उड्डयन मंत्री से जवाब मांगा है।

IndiGo Flight Cancellations: देश की एयरलाइंस की घरेलू उड़ानों के रद्द होने का मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में उठाया गया। विपक्षी सांसदों ने देश के कई घरेलू हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का विषय संसद में उठाया।राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी परेशानी है। एक एयरलाइंस इंडिगो की 500 से ज्यादा फ्लाइट गुरुवार को रद्द हुई हैं। उससे भी पहले दिन भी रद्द हुई थीं। उन्होंने सदन में कहा कि कई लोगों ने पहले से ही अपने प्रोग्राम तय कर रखे हैं जिसके लिए उन्हें यात्रा करनी है, लेकिन उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं।

SANSAD

संसद में उठा इंडिगो की उड़ाने रद्द होने मुद्दा (फाइल फोटो: canva)

शुक्रवार को कई सांसद भी अपने क्षेत्रों में वापस जाना चाहेंगे, इसलिए यह उनके लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कई सांसद वापस सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए लौटेंगे, लेकिन फ्लाइट रद्द होना एक समस्या है।प्रमोद तिवारी का कहना था कि यह समस्या मोनोपोली के कारण खड़ी हुई है। एक फ्लाइट को पूरी तरह मोनोपोली करने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री सदन को अवगत करा दे कि इस समस्या का समाधान कब तक होगा।

End of Feed