VIDEO: 'धनखड़ ने क्यों दिया इस्तीफा... दाल में है कुछ काला', मल्लिकार्जुन खरगे बोले- सरकार दे जवाब

Jagdeep Dhankhar's Resignation: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया। दरअसल, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सोमवार की शाम अचानक खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी की है।

Jagdeep Dhankhar's Resignation: राज्यसभा में विपक्ष के नेता औरकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया। दरअसल, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सोमवार की शाम अचानक खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी की है।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो साभार: @INCIndia)

इस्तीफे पर लगातार उठ रहे सवाल

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां लगातार उपराष्ट्रपति धनखड़ के अचानक इस्तीफे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने इस्तीफ़ा क्यों दिया... मुझे लगता है कि दाल में कुछ काला है। उनका स्वास्थ्य ठीक है... वह हमेशा आरएसएस और भाजपा का बचाव करते थे... उनके इस्तीफे के पीछे कौन और क्या है, यह देश को पता होना चाहिए..."

End of Feed