बृज भूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की निकली बालिग, दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 31, 2023, 04:03 PM IST

इस खुलासे के बाद बृज भूषण पर पॉक्सो की धारा हट सकती है। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ सप्ताह पहले मामला दर्ज किया था।

Brij Bhushan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की को लेकर नई बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पहलवान बालिग है। दिल्ली पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा हुआ है। लड़की ने अपनी उम्र कम बताई थी। इस खुलासे के बाद बृज भूषण पर पॉक्सो की धारा हट सकती है। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ सप्ताह पहले मामला दर्ज किया था।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसे बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को साबित करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उसे पर्याप्त सबूत नहीं मिले। एक वरिष्ठ अधिकरी ने कहा कि पुलिस 15 दिनों के अंदर अदालत में एक रिपोर्ट दाखिल करेगी। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को अब तक पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। उनके (पहलवानों) दावों को साबित करने के लिए इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला है। 15 दिन के भीतर अदालत में एक रिपोर्ट दाखिल की जाएगी जो आरोप पत्र या अंतिम रिपोर्ट के रूप में हो सकती है।

End of Feed