देश को 157 नर्सिंग संस्थान की सौगात, जानें- किस राज्य को मिले कितने कॉलेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2023, 09:17 AM IST

Nursing College in India:भारत सरकार का कहना है कि देश में अभी बी.एससी नर्सिंग की अभी एक लाख 20 हजार सीटें हैं और इस संख्या में इजाफा करने के लिए 157 और नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे

KEY HIGHLIGHTS
  • देश में खोले जाएंगे 157 नए नर्सिंग कॉलेज
  • एक कॉलेज में 100 सीट
  • कुल 1570 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Nursing College in India: देश में बहुत जल्द 157 न्यू नर्सिंग कॉलेज वजूद में आ जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने मंजूरी दे दी है। इन सभी कॉलेज में करीब 100 सीटें होंगी। इन सभी नर्सिंग कॉलेज को 2014 से शुरू हुए मेडिकल कॉलेज में स्थापित किए जाएंगे। अगर बात करें कि किस राज्य के खाते में कितने नर्सिंग कॉलेज आए हैं तो यूपी ने बाजी मारी है, यूपी में 27, राजस्थान में 23 और मध्य प्रदेश में 14 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

Nurses, Nursing College, India

देश में खोले जाएंगे 157 नए नर्सिंग कॉलेज

दक्षिण भारत के चार राज्यों में 40 फीसद कॉलेज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुथ मांडविया ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सों की कमी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। देश में अभी कुल एक लाख 20 हजार बी.एससी नर्सिंग सीट हैं। उन्होंने बताया कि उनमें भी चालीस फीसद नर्सिंग कॉलेज दक्षिण भारत के चार राज्यों में हैं। बिहार में सिर्फ 2 सरकारी नर्सिंग कॉलेज जो नर्सिंग की डिग्री दे रहे हैं, अगर बात झारखंड की करें तो यहां पर सिर्फ एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज है जो बीएससी नर्सिंग की डिग्री देता है, वहीं यूपी में यह संख्या 10 है। सरकार ने 157 नर्सिंग कॉलेज खोलने के साथ साथ उन कॉलेज में व्यवस्था को और प्रभावी करने का फैसला किया है ताकि गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता ना हो। नए नर्सिंग कॉलेज को खोलने में सरकार पर 1570 करोड़ का भार आएगा।

End of Feed