Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के संपूर्ण निर्माण में तीन महीने का विलंब, इस तारीख को होगा पूरा

Ayodhya Ram Mandir Construction Update: अयोध्या में बन रहा राम मंदिर के निर्माण को लेकर अहम अपडेट सामने आया है, बताते हैं कि इसका निर्माण अब जून 2025 नहीं बल्कि सितंबर 2025 तक पूरा होगा।

ayodhya ram mandir

अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर अहम अपडेट

Ayodhya Ram Mandir Construction : अयोध्या में बन रहा राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) जून 2025 तक पूरी तरह तैयार नहीं होगा, बल्कि इसमें तीन माह का अतिरिक्त समय लगेगा और यह सितंबर 2025 तक पूरा होगा। अयोध्या में इसी वर्ष की शुरुआत में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में श्रीरामलला की प्रतिमा की नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर की चारदीवारी में 8.5 लाख घन फुट लाल बंसी पहाड़पुर पत्थर का इस्तेमाल किया जाएगा और ये पत्थर अयोध्या आ चुके हैं, लेकिन 200 श्रमिकों की कमी है, जिससे निर्माण में देरी हो रही है।मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अब जून 2025 में नहीं, बल्कि सितंबर 2025 तक पूरा होगा।

End of Feed