भारत का संविधान ही हमें रास्ता दिखा रहा है- संविधान दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, कश्मीर और आपातकाल का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के भविष्य का मार्ग अब बड़े सपनों और बड़े संकल्पों की सिद्धि का है और आज हर देशवासी का एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसलिए बीते वर्षों में देश में लोगों के बीच आर्थिक और सामाजिक समानता लाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान, हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। बीते 75 वर्षों में देश के सामने जो भी चुनौतियां आई हैं, हमारे संविधान ने हर उस चुनौती का समाधान करने के लिए उचित मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी संविधान ने लोकतंत्र के सामने आई इस चुनौती का भी सामना किया।

End of Feed