वैश्विक रिपोर्ट में अब नहीं चलेगा एजेंडा, रिपोर्ट के मुताबिक एक कदम और आगे बढ़ा भारत

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 27, 2023, 09:11 AM IST

India against agenda driven ranking: हाल के दिनों में दो रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें प्रेस फ्रीडम मामले में भारत को अफगानिस्तान और पाकिस्तान से नीचे दिखाई थी। भारत का कहना है कि वैश्विक तौर जो रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं उनमें आंकड़ों का इस्तेमाल सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।

India against agenda driven ranking: संजीव सान्याल, पीएम नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) की आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि अब वैश्विक मंचों पर भारत आवाज उठाने लगा है। भारत अब सक्रिय रूप से एजेंडा केंद्रित और नव साम्राज्यवाद के खिलाफ अपनी बात दुनिया के सामने रखने की योजना पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी अटलांटिक स्थित एक छोटा सा समूह उन सभी बिंदुओं को एकत्रित कर रहा है जो दुनिया के सामने सही एजेंडा रखने का काम कर रहे हैं। इस तरह के विचार में भ्रम जैसी कोई बात नहीं है, इसका सीधा असर व्यापार, निवेश और दूसरी गतिविधियों पर होगा। बता दें कि रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स(Reporters Without Borders) नाम की एक संस्था ने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत की रैंकिंग अफगानिस्तान और पाकिस्तान से नीचे दिखाई थी। वहीं वी डेम संस्था( V-Dem Institute) ने एकेडमिक फ्रीडम इंडेक्स में रैंकिंग पाकिस्तान और भूटान से नीचे दिखाई है।

रिपोर्ट बनाने में आंकड़ों का सही इस्तेमाल नहीं

End of Feed